296 स्वास्थ्य कर्मी को कलेक्टर ने किया बर्खास्त
21 अगस्त से 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बंद कर रखा था काम कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बस्तर/ जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के.ने हड़ताल पर गए बस्तर जिले के कुल 296 स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ये स्वास्थ्य कर्मी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हालांकि, इन्हें 2 बार काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। जब नहीं लौटे तो शुक्रवार को कलेक्टर में बर्खास्ती की कार्रवाई की है।
कलेक्टर ने कहा कि, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से 21 अगस्त 2023 से हड़ताल में हैं। इस कारण से लोकहित – नागरिक सेवाएं और शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को असुविधा हो रही है।
जिन सेवाओं के विषय में एस्मा (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979) की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कार्रवाई की गई है।

