ATM काटकर 70 लाख रुपए की चोरी करने वाले,दो शातिर चोर गिरफ्तार

0

 ATM काटकर 70 लाख रुपए की चोरी करने वाले,दो शातिर चोर गिरफ्तार 


भिलाई/ गैस कटर से एटीएम को काटकर 70 लाख रुपये की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन लाख रुपये नकद, गैस सिलिंडर, कटिंग बर्नर और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया है। दो आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि बीते 26-27 अगस्त की दरम्यानी रात मध्य हाउसिंग बोर्ड शापिंग कांप्लेक्स बोरसी स्थित एसबीआई के एक एटीएम और हुडको में एसबीआई के दो एटीएम को काटकर कुल 70 लाख एक हजार 800 रुपये की चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे से आरोपित की कार का नंबर एचआर 93 बी 2529 मिला था। साथ ही फुटेज में आरोपित भी नजर आए थे। 

 पद्मनाभपुर और भिलाई नगर थाना में आरोपितों के खिलाफ चोरी, आपराधिक अतिचार, तोड़फोड़, आगजनी और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू की गई थी। आरोपितों का लोकेशन तलाशने के लिए पुलिस ने भिलाई से लेकर राजनांदगांव और महाराष्ट्र के देवरी के बीच करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। सभी कैमरों में आरोपितों की गाड़ी नजर आई और कहीं कहीं वे उतरकर दुकान से सामान खरीदते भी दिखे। वहां से आरोपितों के स्पष्ट चेहरा मिला। जिसके आधार पर पतासाजी करने पर जानकारी हुई कि इस कांड में हरियाणा के नूंह जिले के मेवात के गिरोह का हाथ है। इन आरोपितों को वर्ष 2022 में महाराष्ट्र के मुंबई के ठाणे पुलिस, असम और तामिलनाड़ू पुलिस ने गिरफ्तार किया था

। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !