हाथियों का आतंक..एक ग्रामीण महिला को कुचल कर मार डाला.. ग्रामीणों में दहशत
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। हाथियों ने एक महिला को कुचलकर मौत की नीद सुला दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक खड़गांव तहसील के ग्राम पंचायत जरौंधा में हाथियों का दल जंगलों में विचरण करते हुए कल रात रहवासी क्षेत्र में पहुंच गया
इस दौरान घर में खाना खाकर बाहर निकली राजकुमारी पति वीरान सिंह को हाथियों ने पैरों तले दबा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। मृतिका के परिवार में 2 बच्चे हैं। महिला की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों की सूचना पर वन अमले ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुराहाल है।

