धर्म परिवर्तन करने वाले साहू परिवार को गांव में नहीं मिली शव दफनाने के लिए जगह
ग्रामीण सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध
भारी पुलिस बल तैनात शव को घंटे रखने के बाद एंबुलेंस से गांव से बाहर मोंहदी भेजा गया
उत्तम साहू
धमतरी/मगरलोड - विकासखंड मगरलोड के ग्राम पंचायत खैरझीटी में ताराचंद साहू की मां फग्नीबाई साहू 70 वर्ष का रात्रि 3 बजे मौत हो गई सुबह परिवार के लोग गांव के शासकीय भूमि में शव को दफनाने की बात हुई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करते कहा कि जब यह परिवार गांव की रीति रिवाज को नहीं मानते, और ग्रामवासियों ने ईसाई धर्म अपनाने वाले के शव को गांव के बाहर दफन करने की बात पर तनाव बढ़ने लगा, इस बात पर ईसाई धर्म अपनाने वाले साहू परिवार के लोग पुलिस सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार को इस बात से अवगत कराया
सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक साहू परिवार ने गांव के ही शासकीय भूमि में शव को दफन करने पर अड़े रहे, इस बात की खबर पास-पास के लोगों तक पहुंचा, खबर सुनते ही सैकड़ो की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच कर ग्रामीणों के पक्ष में लाश को गांव के बाहर दफन करने पर अड़े रहे, इसके कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद वृद्ध महिला की लाश को सड़क पर रखकर साहू परिवार के लोग घर के अंदर दुबक गए,इस दौरान ईसाई धर्म मानने वाले गोपालपुरी धमतरी चरोटा गातापार छाती मंदरोद कमरोद के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे, पुलिस एवं तहसीलदार के काफी मशक्कत करने के बाद शव को एंबुलेंस मंगवाकर मोंहदी ले जाने की सहमति बनी और शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर एंबुलेंस से मोंहदी के लिए रवाना किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

