भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व मिडिया प्रभारी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0

 भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व मिडिया प्रभारी ने दिया पार्टी से इस्तीफा 

मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा पर मनमानी करने का लगाया आरोप

उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक संचेती ने मंडल अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने ईस्तीफे का कारण नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा को बताया, उन्होंने मंडल अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा ने भारतीय जनता पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया था, इस बारे में मौखिक रूप से ग्रुप से बाहर करने का कारण पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के मीडिया प्रभारी के पद पर हूं, 

इसके बाद भी पद की गरिमा को अध्यक्ष नहीं समझ पाए, संचेती ने कहा कि भाजपा मंडल नगरी अध्यक्ष को पंजा छाप भाजपाइयों के हाथ में चली गई है अशोक संचेती का पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी से जनसंघ के समय से जुड़े हुए हैं जो आज तक भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभा रहे थे मगर पिछले 1 साल से पद देने के बाद से ही अनदेखी के चलते पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया गया और साथ में यह भी कहा की मुझसे अगर कोई गलती हुई है तो मुझे बताना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है इसी के चलते मैं भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !