शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पत्र मांग को लेकर ओबीसी होल्ड अभ्यर्थी राजधानी में जल्द बड़े आंदोलन की तैयारी में

0

 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पत्र मांग को लेकर ओबीसी होल्ड अभ्यर्थी राजधानी में जल्द बड़े आंदोलन की तैयारी में

उत्तम साहू 

रायपुर--छग शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के शिक्षक पद के लिए 5772 पोस्ट निकाला गया था । जिसमे लोक शिक्षा संचनालय रायपुर द्वारा 5107 अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग व डाटा वेरिफिकेशन करवाया गया जिसमें 02 सितम्बर युवा मितान क्लब के कार्यक्रम में 2000 अभ्यर्थियों को व 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 1318 अभ्यर्थियों को ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया था। जबकि शिक्षक दिवस के दिन शिक्षा विभाग के संचालक सुनील जैन द्वारा 8 से 10 सितम्बर तक सूचना व 15 सितम्बर तक ओबीसी होल्ड अभ्यर्थीयो को नियुक्ति देने की बात कहा गया था।, साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग 82 पुरुष अभ्यर्थियों को स्कूल जारी करने के बाद भी, एक्स सर्विस मेन के पद का हवाला देते हुए विभाग द्वारा होल्ड में रख दिया गया है। जिसकी पेंच आज तक फसा हुआ है। शिक्षक पद वर्ग 02 के अभ्यर्थियों ने बताया कि उन लोगो का काउंसलिंग व डाटा वेरिफिकेशन 29 अगस्त तक कर लिया गया लेकिन नियुक्ति के नाम पर विभाग वाह वाही लूट रही है अभी प्रथम लिस्ट की भर्ती पूर्ण नही किये हैं ओबीसी के अधिकांश अभ्यर्थियों को नियुक्ति से दूर रखा गया है जिसके चलते मानसिक पीड़ा का शिकार हो रहे हैं। अगर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी नही होगी तो राजधानी में लोक शिक्षण संचनालय के खिलाफ अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल प्रदर्शन करने व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने की बात कहे है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !