जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री रोक्तिमा यादव ने ली मास्टर ट्रेनर्स की बैठक

0

 

 जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री रोक्तिमा यादव ने ली मास्टर ट्रेनर्स की बैठक 

 निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण-श्रीमती रोक्तिमा यादव

उत्तम साहू 

धमतरी, 22 सितम्बर 2023- कलेक्टर श्री ऋ़तुराज रघुवंशी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में रायपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे मास्टर ट्रेनर्स की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में निर्वाचन का मुख्य कार्य प्रारंभ हो जायेगा, इसके सफल क्रियान्वयन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। आप सभी मानसिक रूप से जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए तैयार रहें। इस दौरान उन्होंने बैठक में आये विभिन्न वर्गो के मास्टर ट्रेनरों से उनका परिचय और दी गयी जिम्मेदारी के बारे में पूछा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिव्या पोटाई, श्रीमती उमा राज, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश बाजपेयी के अलावा मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

बैठक में श्रीमती यादव ने कहा कि अलग-अलग वर्गो में प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे मास्टर ट्रेनरों की अलग ट्रेनिग आयोजित की जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग ग्रुप तैयार करें ताकि निर्वाचन संबंधी जानकारी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों तक आसानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को नोडल अधिकारी पूरी गंभीरता से प्राप्त करें ताकि अपने अधिनस्थों को सही जानकारी दे सकें। उन्होंने प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों को दी गयी प्रशिक्षण सामग्री के बारे में पूछा और कहा कि सभी जानकारियांे को समयपूर्व अद्यतन कर लें ताकि प्रशिक्षण के दौरान कोई दिक्कत न आये।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !