नगरी नगरपंचायत में फर्जीवाड़ा.मृत महिला की भूमि को दूसरे के नाम पर करारोपन

0

 नगरी नगरपंचायत में फर्जीवाड़ा.मृत महिला की भूमि को दूसरे के नाम पर करारोपन


2021 में मृत महिला के भूमि का नामांतरण 2022 में पक्ष विपक्ष दोनों शामिल 


उत्तम साहू 

नगरी / नगर पंचायत नगरी में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है कार्यवाही नहीं होने से भ्रष्टाचारियों के दिन प्रतिदिन हौशले बुलंद होते जा रहे है, आपको बता दें कि पक्ष और विपक्ष के मिली भगत से फर्जीवाड़ा का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है नगर पंचायत में बैठे अधिकारी कर्मचारी इस फर्जीवाड़े में शामिल है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है, गौरतलब है कि रानी दुर्गावती वार्ड क्रं 6 निवासी मृतक महिला अग्नि बाई निषाद का खाली पड़ा भुमि का नगर पंचायत नगरी के राजस्व विभाग के द्वारा डिमांड पंजी से नाम विलोपित कर दिनांक 22/7/2022/ पत्र कं 745/ के द्वारा दावा आपत्ति जारी किया था, 

इसके बाद एक माह के अंदर क्रेता नवीन सिंह परिहार, निवासी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड क्रं 5 के नाम पर करारोपण कर दिया गया है,जबकि महिला अग्नि बाई निषाद का मृत्यु दिनांक 28/8/2021 को हो गया है, गौर करने वाली बात है कि अग्नि बाई निषाद के चार पुत्र है जिनके नाम दीनदयाल निषाद,दीनू निषाद, कन्हैयालाल निषाद,प्रेम लाल निषाद है इन सभी लोगों का भी मृत्यु हो चुका है, नगर पंचायत के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों के मिली भगत से बिना फौती काटे ही फर्जी रूप से करारोपण कर दिया गया है, 

खाली भुमि समतल है उसके बावजूद मलमा ब्रिक्री के नाम पर लाखों में लिखा पढी कर दिया गया है, जबकि शासन के नियम अनुसार अग्नि बाई निषाद के मृत्यु के बाद सभी मृतक पुत्रों के परिवार के सहमति से भुमि का करारोपण/नामत्रंण करना था लेकिन नगर पंचायत नगरी के मुख्य पालिका अधिकारी/अध्यक्ष/पार्षद/सभापति अधिकारी कर्मचारी द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है, इससे ऐसा प्रतीत होता है की इस मामले पर भारी भरकम लेनदेन कर इस कार्य को अंजाम दिया गया है जो जांच का विषय है, राजस्व विभाग के सभापति भूपेंद्र साहू से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने पर उन्होंने कहा है कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है यह कार्य मुझे अंधेरे में रख कर किया गया है,

मामले को संज्ञान में लेकर जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उत्तम साहू ने इसकी लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को किया है,और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !