रोड मरम्मत कराने और बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

0

 रोड मरम्मत कराने और बिजली कटौती के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के पास अपनी बातों को रखने जा रहे भाजयुमो को केरेगांव पुलिस ने किया नजरबंद

उत्तम साहू 

धमतरी/ मगरलोड - प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है,तब से रोड की हालात नाजुक और जर्जर हो चुकी है, राहगीर दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो रहें हैं, बेखबर प्रशासन लोगों के जानमाल के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए है, जर्जर सड़कों का मरम्मत नहीं करवा पा रहा है ना ही नए कोई रोड बना पा रहा हैं, धमतरी-जिले के धमतरी.आमदी. कुकरेल नगरी,मगरलोड,भखारा,बेलरगांव सहित ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाले ग्राम के तमाम रोड की हालात जर्जर हो चुकी हैं इसके लिए ना तो प्रशासन गंभीर है न ही सरकार ,इसलिए प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री जी का नगरी (सिहावा) आगमन पर उनसे रोड मरम्मत की मांग और आए दिन अघोषित बिजली कटौती को लेकर, सरकार को जगाने युवामोर्चा ने मुख्यमंत्री से लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगो को रखने जा रहे भाजयुमो को केरेगांव पुलिस के द्वारा बलपूर्वक सभी युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं को केरेगांव थाना में नजरबन्द कर तानाशाही का परिचय दिया है जिसका विरोध किया गया 


नजरबंद करने वालों में प्रमुख रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रदेश संयोजक महेंद्र पण्डित जी, जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर,जिला महामंत्री चेतन साहू,प्रदेश कार्य समिति अविनाश दुबे,प्रतीक सोनी,जितेंद्र पटेल,चिराग आथा,जय सोनी,भागवत साहू,सूरज शर्मा ,भेषराम साहू,शुभम शर्मा,धनेंद्र साहू,देवेश साहू,देवेंद्र साहू,संजय सिन्हा,नामदेव राय ,डोमेन्द्र सिन्हा,तुसार,गिरीश,डोमेश्वर,रोशन,रवि दिनेश सी दयाल सहित समस्त युवामोर्चा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे!

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !