नगरी ब्रेकिंग..बोलोरो और मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल
उत्तम साहू
नगरी/ धमतरी नगरी मुख्य मार्ग में पंजाब नेशनल बैंक के पास पेट्रोलिंग वाहन बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि घायल युवक राजपुर के रहने वाले हैं और किसी कार्यवश नगरी आ रहे थे और दुर्घटना के शिकार हो गए
गौरतलब है कि इस जगह पर कई बार एक्सीडेंट हो चुका है और जान भी जा चुकी है इसके बावजूद भी बैंक प्रबंधन और प्रशासन के द्वारा दुर्घटना को रोकने गंभीर नहीं है
बता दें कि यहां पर एक तरफ पंजाब नेशनल बैंक है दूसरे तरफ हर्ष ऑटो और एक्सिस बैंक,व एचपी गैस का एजेंसी है इसके कारण लोगों का आना जाना हमेशा रहता है नगर के व्यापारियों ने दोबारा ऐसे दुर्घटना को रोकने पुलिस प्रशासन से यहां पर स्टॉपर लगाने की मांग की है

