भाजपा में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन पार्टी ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं देती
मीडिया में बने रहने और नेताओं का चापलूसी करने वालों को पार्टी भी सपोर्ट करती है
उत्तम साहू
रायपुर/छत्तीसगढ़ में शहर एवं गांव-गांव के चौक-चौराहों पर आजकल चुनावी चर्चा बड़ी जोरों से हो रही हैं, पार्टी प्रत्याशीयों की सूची में अनेक नाम आ रहें, लेकिन कई ऐसे भी नाम हैं जिस पर ना तो मिडिया को खबर हैं ना पार्टी को, लेकिन इस सबके बीच ऐसे ही एक नाम है. जो दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से आ रही हैं, भारतीय जनता पार्टी की बीस वर्षों से सेवा कर रही एक महिला कार्यकर्ता हैं जो स्वर्गीय ताराचंद साहू जी के समय से ही भाजपा में सक्रिय हैं मगर आज तक पार्टी की नजर नहीं पड़ी है ना तो मिडिया की, वर्तमान में वह भाजपा मंडल रिसाली की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं जो समाजिक और राजनैतिक तौर पर सक्रिय हैं और पार्टी में मजबूत पकड़ रखती हैं, रिसाली मंडल में राजनीतिक तौर उनका नाम खास चर्चित है, जी हां हम बात कर रहें हैं श्रीमति रुखमणी साहू की जो रुआबांधा सेक्टर भिलाई, दुर्ग निवासी हैं
वार्ड न. 06 रुआबांधा सेक्टर भिलाई, जिला साहू संघ दुर्ग के पूर्व सह संयोजिका रही हैं अभी वर्तमान में जिला साहू संघ भिलाई की महासचिव हैं व रिसाली तहसील संघ संरक्षक भी हैं प्रदेश साहू संघ रायपुर् की संयुक्त सचिव हैं साथ ही रुआबांधा नव दुर्गा गरबा उत्सव समिति की संरक्षक हैं फिर भी कही कोई नाम नही चल रहा हैं भारतीय जनता पार्टी को ऐसे कार्यकर्ता को आगे लाना चाहिए, मगर मिडिया में या भाजपा की रिपोर्ट में कही पर भी नाम नही है। भाजपा ऐसे लोगों को आगे लाना चाहिए

