सांकरा में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न

0

 सांकरा में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न 

उत्तम साहू 

नगरी-मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत समन्वयक प्रकाश साहू, दिनेश ताम्रकार के कुशल निर्देशन में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा संकुल केंद्र सांकरा, सिहावा ,चर्रा के प्राथमिक शाला-प्रेम नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में सांकरा बाज़ार में नुक्कड़ नाटक, भय मुक्त भ्रष्टाचार से मुक्त होकर मतदाता ,मतदान दिवस पर मतदान करने हेतु रैली निकाल कर ,प्रेरणा गीत, पोस्टर प्रदर्शन ,नाटक- नुक्कड़ के माध्यम से प्रेरित कर मतदाता को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलीराम साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी, विशिष्ट अतिथि रामू लाल साहू विकासखंड स्त्रोत समन्वयक नगरी, महेश्वरी ध्रुव सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी, प्रधान पाठक बोधनी यदू प्राथमिक शाला प्रेम नगर एवं अन्य शिक्षकगण के साथ सांकरा के गणमान्य नागरिकगण काफी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हम सब का एक वोट एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है और एक गलत प्रतिनिधि भी चुन सकता है । इसलिए हमें प्रत्येक नागरिकों को अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए।

      बनो देश के भाग्य विधाता,

अब जागो प्यारे मतदाता।

        छोड़ के अपने सारे काम,

पहले चलो करें मतदान।।

     कार्यक्रम का संचालन दिनेश ताम्रकार समन्वयक व आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक बोधिनी यादव ने किया। उक्त आशय की जानकारी प्रधान पाठक के पी साहू ने दी

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !