विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन

0

 

विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन

      अजजा मोर्चा ने किया श्रमवीरों का सम्मान

उत्तम साहू 

नगरी -भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला धमतरी के अध्यक्ष महेन्द्र नेताम द्वारा विश्वकर्मा जयंती एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर विश्वकर्मा-गणेश मंदिर बरबांधा में श्रमवीरों का सम्मान किया। इसके पूर्व अतिथियों के साथ भगवान विश्वकर्मा और गणेश जी की पूजा अर्चना की। 

पुश्तैनी लोहा कारीगरी करने वाले भूपेन्द्र विश्वकर्मा, राज मिस्त्री भरत साक्षी और टेलरिंग काम करने वाली मीनाक्षी मरकाम को गमछा, श्रीफल और पुष्प तिलक कर सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने प्रधानमंत्री द्वारा लांच की गई पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी दी। साथ ही स्थानीय श्रमवीरों के सम्मान में इनकी बनाई हुई कलाकृतियों को बढावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने सभी लोगों से निवेदन किया। 

इस दौरान जनपद नगरी के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य सुखचंद मरकाम, मिस्त्री संघ अध्यक्ष दीपक साहू, सरपंच डामनसिंग कोर्राम, रमेश नेताम, रामभुवन सार्वा, वेद गंजीर, सोनऊराम यादव, मनीराम साहू, सगराम कोर्राम, बीजूराम नेताम, फलेश साहू, भूषण कोराम बरबांधा आमगांव भुरसीडोंगरी के ग्रमीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !