पुलिस की शक्ति टीम ने कोलियारी में तीजहारिन महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाइल में "अभिव्यक्ति एप" डाउनलोड कराया
महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेतु एप की दी गई जानकारी
उत्तम साहू
धमतरी/ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी.सुश्री नेहा पवार के नेतृत्व में शक्ति टीम द्वारा ग्राम कोलियारी में तीजहारिन महिलाओं एवं बालिकाओं को "अभिव्यक्ति एप" की जानकारी देकर अपने सुरक्षा को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है
बताया गया कि इस अभिव्यक्ति एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।
शक्ति टीम ने महिलाओं को बताया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
शक्ति टीम ने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप डाउनलोड करना है।इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद बालिका एवं महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओं एवं बच्चों से मुखातिब होकर कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।
इस दौरान शक्ति टीम से महिला आरक्षक लक्ष्मी नागवंशी,प्राची गुप्ता,महेश्वरी सिदार सहित ग्राम कोलियारी में तीज व्रत वाले महिलाएं व बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित थे।

