मगरलोड क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती का भाजयुमो ने किया विरोध...सौंपा ज्ञापन
बिजली कटौती तत्काल बंद नहीं हुआ तो, उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तम साहू
धमतरी/ मगरलोड - लगातार हो रहे बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा युवामोर्चा के नेतृत्व में मगरलोड विद्युत केंद्र का घेराव करके चेतावनी दिया और ज्ञापन सौंपा गया है उल्लेखनीय है कि मगरलोड ब्लाक के मोहंदी,मगरलोड,मेघा भेंडरी करेली सहित छेत्र में अघोषित रुप से लगातार विद्युत कटौती होने से लोगों को समस्याओं जुझना पड़ रहा है खास कर किसानों को अपने फसल बचाने काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है
युवा मोर्चा ने इसे तत्काल बन्द करने कि मांग करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार बिजली बिल हाफ बोला था परंतु यहां बिजली हाफ हो रहा है,वही किसानों को पम्प कनेक्शन लाइन में भी भारी कटौती हो रहा है जिसके कारण फसल बर्बाद हो रहा है, विद्दुत विभाग की तानाशाही को आम जनता बर्दास्त नही करेगा, अगर जल्द बिजली कटौती बन्द नही हुई तो युवा मोर्चा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है,उक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा ,जिला महामंत्री युवामोर्चा चेतन साहू, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,मंडल उपाध्यक्ष ड्रा परमेश्वर ,मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति भगत मारकंडे,युवामोर्चा मंडल सह प्रभारी शुभम शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेश साहू,मंडल महामंत्री टिकेश्वर साहू,मण्डल उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा,कार्यालय प्रभारी डोमेन्द्र सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि खोज नगारची,नोकेश्वर ध्रुव ,खम्भन साहू,नंदकुमार साहू,निरंजन साहू,बिसेन साहू,शिवनन्दन पटेल,दुष्यंत निषाद सहित युवामोर्चा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे!

