सिहावा नगरी अंचल में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गया....महिला श्रमवीर हुए सम्मानित

0

 सिहावा नगरी अंचल में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाया गया....महिला श्रमवीर हुए सम्मानित


उत्तम साहू 

नगरी- नगरी सिहावा अंचल में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति आमगांव बरबांधा भुरसीडोंगरी के गणेश मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है। जहां प्रतिवर्ष राजमिस्त्री संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है इस वर्ष भी 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष नगरी, सुखचंद मरकाम जनपद सदस्य, दीपक साहू मिस्त्री संघ अध्यक्ष, सरपंच डामनसिंग कोर्राम, महेन्द्र नेतामथे।

जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने महिला श्रमवीरों मीनाक्षी मरकाम, कुन्ती कोर्राम, रीमा नेताम और गरिमा धामगे का गमछे से पगड़ी बांधकर श्रीफल से सम्मान किया गया । संचालन वेद गंजीर ने किया। इस दौरान यामिनी साहू, कश्मीरा राठौर, रमेश नेताम, रामभुवन सार्वा, सोनऊराम यादव, मनीराम साहू, सगराम कोर्राम, बीजूराम नेताम, फलेश साहू , भूषण कोर्राम, राजमिस्त्री संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !