भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची नगरी.गर्मजोशी से हुआ स्वागत

0

 भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची नगरी.गर्मजोशी से हुआ स्वागत 

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचार का शिरोमणि..अजय चंद्राकर 

420 की आरोपी विधायक लक्ष्मी ध्रुव के कृत्य से विधानसभा के जनता हुई शर्मसार...पिंकी ध्रुव 

उत्तम साहू 

नगरी/ सिहावा- 22 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा नगरी पहुंची इस यात्रा को दोपहर 3 बजे पहुंचना था लेकिन विलंब होने के कारण शाम 7 बजे नगरी पहुंची, इसके लिए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने मंच से कार्यकर्ताओं और सभा में उपस्थित लोगों से माफी मांगी

सभा को भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा,धमतरी विधायक रंजना साहू, पिंकी शिवराज शाह और भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने सभा को संबोधित किया और कांग्रेस की सरकार को बदल कर भाजपा की सरकार बनाने अपील की, मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार की नीतियों पर जम कर प्रहार किया और कहा भ्रष्टाचार के चार चिन्हारी, नरवा गरवा घुरवा बारी, उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भ्रष्टाचार का शिरोमणि करार देते हुए कहा कि भूपेश सरकार का कार्य सिर्फ कागजों पर चल रहा रहा है चाहे रामवनगम पथ हो,या गोबर खरीदी हो पूर्व मंत्री ने सिहावा की भूमि को नमन करते हुए लोगों में विश्वास जगाया की सिहावा से भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम के समर्थन में जनता अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर रही है सिहावा विधानसभा में कांग्रेस कहीं पर भी नजर नहीं आ रही है और निश्चित रूप से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से निश्चित रूप से जनता सरकार को बदलने के लिए पूरी तरह से दृढ़ और संकल्पित नजर आ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव के समय ऐसे अराजक सरकार को जनता जरुर सब सिखाएगी, अजय चंद्राकर ने भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम को जिताकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की सरकार बनाने की अपील की

उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ हुई यह परिवर्तन यात्रा कोंडागांव केशकाल बालोद जिला होते हुए धमतरी जिला में प्रवेश किया धमतरी से सिहावा विधानसभा के कुकरेल में प्रवेश किया यहां पर मंडल अध्यक्ष वामन साहू के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष शशि ठाकुर पवार,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,नरेंद्र रोहरा,नीलू शर्मा,हलधर साहू, रामू रोहरा, शिवरतन शर्मा,अजय चन्द्राकर,कमल चन्द्र भंजदेव,निरंजन सिन्हा,ओंकार बैस,रंजना साहू,पिंकी शिवराज शाह,श्रवण मरकाम एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे 





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !