शत प्रतिशत मतदान करने ग्रामीणों को किया गया जागरूक महिला एवं बाल विकास विभाग की विषेश पहल

0

 शत प्रतिशत मतदान करने ग्रामीणों को किया गया जागरूक महिला एवं बाल विकास विभाग की विषेश पहल

उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी -जिले के अंतिम छोर एवं उड़ीसा सीमा पर बसे ग्राम घुटकेल में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान करने प्रेरित किया गया, इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी के नगरी परियोजना के अंतर्गत सांकरा सेक्टर 2 के सेक्टर सुपरवाइजर निशा बाला भौतेकर के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

आपको बता दें कि घुटकेल ग्राम पंचायत में पूर्व के चुनावों में दूसरे क्षेत्रों की तुलना में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा है, इसलिए वोट प्रतिशत में वृद्धि करने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेक्टर सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सदस्य, स्व सहायता समूह के सदस्य, ग्रामीण जन उपस्थित थे, ग्राम में शत प्रतिशत वोटिंग हेतु सभी ग्रामवासियों से संपर्क कर मतदान करने प्रेरित किया गया

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !