पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरूद माहेश्वरी भवन में दी गई एक दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण

0

  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरूद माहेश्वरी भवन में दी गई एक दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण

कुरूद अनुभाग के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई चुनाव के संबंध में प्रशिक्षण

 

उत्तम साहू 

धमतरी / पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर माहेश्वरी भवन में कुरूद में अनुभाग के सभी थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सुरक्षा व पोलिंग बुथ ड्यूटी के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दी गई 

प्रोजेक्टर में पीपीटी के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को मतदानपूर्व तैयारियों एवं मतदान दिवस के दायित्वों, सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था बनाने, निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए। सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को What to do, What not to do के संबंध में बताया गया कि क्या करें, क्या ना करें,उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में कैसे अपनी ड्यूटी करना है,और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है बताया गया।

आज के प्रशिक्षण में एसडीओपी.श्री कृष्ण कुमार पटेल,डीएसपी.श्री भावेश साव,चौकी प्रभारी बिरेझर उनि०उमाकान्त तिवारी,चौकी प्रभारी करेली बड़ी,थाना कुरूद,थाना भखारा, थाना मगरलोड के पुलिस स्टॉफ,चुनाव सेल प्रभारी सउनि.राकेश मिश्रा, प्रआर. विजय पति,खिनेश साहू,आर.देवेंद्र साहू,डुगेश साहू सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !