25 हजार की उठाई गिरी करने वाले दो आरोपियों को भखारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 

25 हजार की उठाई गिरी करने वाले दो आरोपियों को भखारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से उठाई गिरी की रकम 20 हजार- एवं घटना में प्रयुक्त वाहन स्प्लेंडर किया गया जप्त

उत्तम साहू 

सक्षिप्त विवरण*-: दिनांक 16/ 10 /2023 के प्रातः 8:45 बजे प्रार्थी जागेश्वर राम साहू पिता स्व.संतु राम साहू उम्र 28 वर्ष अपने घर सेमरा बी से ग्राम सिलीडीह चॉइस सेंटर के लिए निकला था जो करीबन 9:00 बजे ग्राम सिलतरा से सिलीडीह जाने के बायपास मार्ग में नीलकंठ जोशी खेत के पास पेशाब करने के लिए रुका हुआ था जो पेशाब करने के बाद खेत से ऊपर रोड में जाकर देखा तो उसके साइकिल के पीछे कैरियर में रखे हुए बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिसमें25000/-रुपये नगदी एवं चॉइस सेंटर से रिलेटेड सामान था।

थाना भखारा में अप. क्रमांक 219 / 23 धारा 379 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को लगते ही त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गए थे।जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुरुद श्री के. के. वाजपेयी के नेतृत्व में थाना प्रभारी भखारा द्वारा त्वरित कर्यवाही कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतातलास किया गया जिसमें दो व्यक्ति उपरोक्त घटना के समय काले नीले बाइक पर भखारा की ओर आते देखे गए भखारा में रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर उपरोक्त दोनों व्यक्ति गुजरा, डोमा की ओर जाते हुए दिखे लगाए हुए मुखबिर से भी उपरोक्त मोटरसाइकिल एवं दोनों व्यक्तियों के हुलिया से संबंधित जानकारी लिया गया जो मुखबीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदेही गोपी कृष्ण उर्फ गोपू विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय लल्लू राम विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष व विनोद कुमार साहू पिता अरुण कुमार साहू उम्र 21 वर्ष दोनों सकिन गुजरा थाना भखारा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो दिनांक घटना समय को अपराध घटित करना स्वीकार किया मुताबिक मेमोरेंडम के आरोपियों से चोरी किए गए मशरुका ₹20000/- एवं सर्विस सेंटर से रिलेटेड सामान व घटना में प्रयुक्त एक काले नीले रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 A 1721 को आरोपियों से जप्त किया गया आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 17 /10 /2023 को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

*आरोपीगण*-: *01*-

गोपी कृष्ण उर्फ गोपू विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय लल्लू राम विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष

 *02*-विनोद कुमार साहू पिता अरुण कुमार साहू उम्र 21 वर्ष दोनों सकिन गुजरा,थाना -भखारा,जिला- धमतरी,छत्तीसगढ़

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.शरद ताम्रकार,सउनि.नेहरू राम साहू,प्रधान आरक्षक दारा चंद्राकर,आरक्षक संदीप साहू,हरिशंकर डहरिया, नगर सैनिक चंद्रकुमार कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !