मां और बेटे की निर्मम हत्या..खून से सनी मिली लाश....जांच में जुटी पुलिस

0

  मां और बेटे की निर्मम हत्या..खून से सनी मिली लाश....जांच में जुटी पुलिस


रायपुर/ महासमुंद 18 अक्टूबर 2023 चुनावी शोर के बीच डबल मर्डर से महासमुंद में सनसनी फैल गयी है। आरोप है कि देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजे की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र की बतायी जा रही है। आरोप है कि मृतिका के देवर ने ही शराब के नशे में भाभी और भतीजे की जान ले ली। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गये 

कोमाखान थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव में देवर ने अपनी भाभी व तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। घटना सब्बल से वार कर किया गया है। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकला। मृतिका का नाम तुलसी ठाकुर 31 पति जयदेव ठाकुर, वहीं मृत पुत्र का नाम कमलेश 3 साल था।

जानकारी के मुताबिक मृतिका तुलसी का देवर पुकराम ठाकुर नशे की हालत में घर आया, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी। तैश में आकर पास रखे सब्बल से आरोपित ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया, जिससे बच्चे पर भी वार किया गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतिका तुलसी का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र है, जो पिता व दादी के साथ घर से बाहर थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !