नगरी धमतरी रोड में बस और ट्रक में भिड़ंत आधा दर्जन यात्री घायल
धमतरी/ नगरी -धमतरी में बस और ट्रक के बीच हुए हादसे में बस चालक सहित तकरीबन आधा दर्जन यात्री हो गया, मिली जानकारी के मुताबिक घटना केरेगाँव थाना इलाके की है। जहाँ धमतरी,नगरी मार्ग पर बनरौद के पास यात्री बस और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुई है, हादसे की सूचना मिलते ही केरेगाँव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह सहित टीम मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया
बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब नगरी के सिद्धिविनायक ट्रेवल्स की यात्री बस सवारी लेकर नगरी से धमतरी की ओर जा रही थी,उसी दौरान बनरौद के पास यात्री बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गया और बस में लगे कांच टूटकर बिखर गया, इस हादसे में बस चालक को ज्यादा चोट लगी है। वहीं अन्य 4 से 5 यात्रियों की हल्की चोटें आयी है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है।

