दिव्यांगजनों एवं 80 + के मतदाताओं के लिए की गई निःशुल्क परिवहन व्यवस्था

0

 

दिव्यांगजनों एवं 80 + के मतदाताओं के लिए की गई निःशुल्क परिवहन व्यवस्था

दिव्यांगजन एवं वृद्धजन रथ" पर सवार होकर मतदान केंद्र तक पहुंचे दिव्यांग लोमन और लीलेश 

 जिले में 80 + के 4 हजार 412 और दिव्यांगजन 5 हजार 990 मतदाता 

उत्तम साहू 

धमतरी 17 नवम्बर 2023/ विधानसभा क्षेत्र 58 धमतरी के मतदान केन्द्र क्रमांक-24, माध्यमिक शाला भवन ग्राम भोथीपार को ‘‘दिव्यांग मतदान केन्द्र’’ बनाया गया है। इस केन्द्र में अपने मताधिकार का उपयोग करने आए दिव्यांगजन लोमन और लिलेश ने कहा की हम पहले भी वोट डालने मतदान केन्द्र में आते थे, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग और प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सुविधा प्रदान की गई है। दिव्यांगजन और वृद्धजनों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए वाहन, व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। वहीं दिव्यांजनो हेतु बनाये गये इस बूथ में दिव्यांगजनों का स्वागत फूलमाला पहना कर किया गया, जो कि बहुत है हर्ष की बात है। इस बूथ की खासियत यह है की बूथ में आने वाले दिव्यांगजन और वृद्धजनों को मतदान में प्राथमिकता भी दी जा रही है। इसके साथ ही इस बूथ में सभी मतदान कर्मी दिव्यांग महिला/पुरूष मतदाता कर्मी है तथा उनके द्वारा मतदान प्रक्रिया का निर्वहन किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बूथ को ‘‘दिव्यांग मतदान केन्द्र’’ के रूप में सुसज्जित किया गया है। 

उल्लेखनीय है की लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं थर्ड जेण्डर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने और उनके माध्यम से अन्य सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के उद्देश्य से ‘‘दिव्यांगजन मतदान बूथ’’ का निर्माण समाज कल्याण विभाग धमतरी द्वारा किया गया है, साथ ही 80 वर्ष के अधिक उम्र वाले मतदाताओं हेतु (मांगे जाने पर) निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। निःशुल्क परिवहन स्थानीय स्तर पर बीएलओ/पंचायत सचिव के द्वारा परिवहन की मांग किये जाने पर उपलब्ध करायी जा रही है। 

  ऐसे दिव्यांग मतदाता जो कि मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचने में असमर्थ होते है या नहीं पहुंच पाते है तथा 80 वर्ष के अधिक उम्र के वृद्धजन मतदाताओं को उनके निवास स्थान से पोलिंग बूथ तक लाने एवं मतदान कराकर वापस छोड़ने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस कार्य में जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के एनसीसी, एनएसएस के कैडेट, स्काउट गाईड के स्वयंसेवक मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। वृद्धजन मतदाताओं को मतदान में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुये ‘‘दिव्यांगजन एवं वृद्धजन रथ’’ चलाया जा रहा है जिसमें ‘‘दिव्यांग मतदान केन्द्र’’ के द्वारा वृद्धजन हेतु वाहन व्यवस्था, दिव्यांगजन हेतु व्हील चेयर एवं वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। गौरतलब है कि जिले में 80 साल से अधिक आयु के कुल 4 हजार 412 वृद्धजन मतदाताओं में से सिहावा विधानसभा में 1 हजार 124, कुरूद विधानसभा में 1 हजार 351 और धमतरी विधानसभा में 1 हजार 934 मतदाता हैं। इसी तरह कुल 5 हजार 990 दिव्यांग मतदाताओं में सिहावा विधानसभा में 1 हजार 557, कुरूद विधानसभा में 2 हजार 283 और धमतरी विधानसभा में 2 हजार 150 मतदाता हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !