नगरी में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू मतदान करने लोगों में दिखा उत्साह
उत्तम साहू
नगरी/ सिहावा- विधानसभा में लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने सुबह 8 बजे से ही लोगों ने कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते मतदान के प्रति उत्सुकता दिखा रहे हैं आपको बता दें कि द्वितीय चरण में 70 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है मतदाताओं ने मतदान के एक घंटे पहले ही लाइनों में लग गए। मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों पर कतार देखी जा रही है। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी सुबह से ही मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

