विधानसभा निर्वाचन 2023
सिहावा विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्रियों का वितरण प्राथमिकता से वितरण
धमतरी जिले के तीनों विधानसभा हेतु मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण शुरू
उत्तम साहू
धमतरी 16 नवम्बर 2022- विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत कल 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज, रुद्री से जिले के तीनों विधानसभा हेतु मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण शुरू हो चुका है। सिहावा विधानसभा के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए मतदान सामग्रियों को प्राथमिकता के साथ वितरण किया गया है।

