युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप..
महासमुंद/ एक 40 वर्षीय सख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम राजाराम निषाद है, जो लाफिन कला का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक ने फिंगेश्वर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार लाफिन कला का रहने वाला राजाराम निषाद पिता विशाल निषाद (उम्र 40) घर से दूर खल्लारी भांठा में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, मौके पर परिजन और ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसे जब्त कर लिया है।