महादेव सट्टा एप में गिरफ्तार सिपाही भीम के बयान पर चार और पुलिस कर्मी गिरफ्तार,अभी कई और नपेंगे

0

 महादेव सट्टा एप में गिरफ्तार सिपाही भीम के बयान पर चार और पुलिस कर्मी गिरफ्तार,अभी कई और नपेंगे


भिलाई महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार किए गए दुर्ग पुलिस के सिपाही भीम सिंह यादव की निशानदेही पर चार और पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। ईडी ने जिन चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है, उन पर भी महादेव सट्टा एप में संलिप्तता के आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने कांकेर, दुर्ग तथा पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षक को हिरासत में लिया है। हालांकि इस बात की ईडी ने अब तक किसी तरह से कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि, कांकेर में तैनात ए.एस.आई चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से ईडी के अफसरों ने महादेव सट्टा एप में पुलिसकर्मी तथा अफसरों की भूमिका की जांच शुरू की। इसी कड़ी में पिछले दिनों ड्राइवर असीम दास के कब्जे से नकदी 5 करोड़ 39 लाख रुपए जब्ती के साथ ही बैंक में बेनामी अकाउंट में जमा 15 करोड़ 59 लाख रुपए फ्रीज कराने के बाद ईडी ने आरक्षक भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गुरुवार को ड्राइवर असीम दास से रकम जब्ती के बाद उसकी निशानदेही पर भीम सिंह को गिरफ्तार कर ईडी की विशेष न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सात दिनों की रिमांड मंजूर की है। ईडी ने जिन चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है, उनके खिलाफ महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही सट्टा को संरक्षण देने के आरोप हैं। महादेव सट्टा एप संचालित करने के आरोप में ईडी के अफसर दुर्ग तथा रायपुर में और अन्य लोगों के खिलाफ शिकंजा कसने के साथ उनकी गिरफ्तारी कर सकते हैं।

सहदेव यादव आरक्षक भीम सिंह यादव के भाई हैं। महादेव सट्टा एप में संलिप्तता की वजह से सहदेव यादव को दुर्ग पुलिस ने पूर्व में निलंबित भी किया था, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने सहदेव यादव के अकाउंट की जांच की, तो उसकी पत्नी के अकाउंट में साढ़े तीन करोड़ रुपए मिले थे। इसके साथ ही सहदेव पर महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के भी आरोप है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !