यादव समाज सिहावा क्षेत्र के द्वारा कर्णेश्वर घाट में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 यादव समाज सिहावा क्षेत्र के द्वारा कर्णेश्वर घाट में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

यादव समाज की सांस्कृतिक,परंपरा की अद्भुत दृश्य देखने को मिला

उत्तम साहू 

नगरी- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के व्दारा महानदी उद्गम के पावन तट कर्णेश्वर घाट देऊरपारा में गोवर्धन पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगनिक यादव प्रदेश अध्यक्ष जी रहे, सर्व यादव समाज की संस्कृति,परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत दृश्य क्षेत्रवासियों को देखने मिला। सर्व यादव समाज ने पारंपरिक मूल्यों सहित सामाजिक एकता व संस्कृति को कायम रखने गोवर्धन पूजा महोत्सव के माध्यम से संकल्पित हुए,महोत्सव में यादव बंधुओं ने गोवर्धन पूजा एवं गौमाता की विशेष पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाने की परंपरा का बखूबी निर्वहन किया। क्षेत्र सहित दूरस्थ जिलों से सर्व यादव बंधुओं की झांकियों की टोली यहां पहुंचा हुआ था। राऊत नाचा, कृष्ण सजावट एवं कलश सजावट स्पर्धा में लगभग 45 टोलियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था। मनोरम झांकियों की एक झलक पाने क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी 

 गोवर्धन पूजा महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगनिक यादव प्रदेश अध्यक्ष झरिया यादव समाज छ. ग एवं रमेश यदु अपने उदबोधन मे कहा - शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है यादव समाज प्रदेश मे प्रगतिशील हो रहा है, यादव समाज पर हमेशा समरसता का भाव स्थापित करता है हमारा समाज एक ऐसा समाज है जो छत्तीसगढ़ के हर समाज को अपना सहभागी बनकर काम करता है और उसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में यादव समाज सामाजिक समरसता को स्थापित करने में सफल हो पाया है कहा कि पूरे भारत वर्ष में यादव समाज एक ऐसा समाज है जो किसी बिना भेदभाव के जब किसी को आशीर्वाद देता है तो वह कहता है जैसे माया लिए दिए वैसे देंगे आशीष अन धन तोर घर भर जुग जिया लाख भारी ऐसा आशीर्वाद देने वाला समाज पूरे भारत वर्ष में सिर्फ यादव समाज है 

हम अपने लिए कुछ नहीं मांगते हमारा हर काम संपूर्ण समाज के लिए होता है आज भी हम राजनीतिक प्रशासनिक शैक्षणिक व्यवसायिक जैसे अन्य महत्वपूर्ण चीजों से वंचित और पिछड़े हुए है, उसके बाद भी हमारे मन में कोई मलाल नहीं होता हम तो संपूर्ण समाज के लिए जीते हैं और संपूर्ण समाज के लिए मरते हैं आज 35 लाख की जनसंख्या होने के बावजूद भी ना तो हमारी राजनीतिक कद बढ़ पाई ना प्रशासनिक उसके बाद भी हम समाज में भाईचारा स्थापित करने में लगे रहते हैं आज का यह मंच इस बात का घोतक है क्या संपूर्ण समाज के लोग इस मंच में बैठकर समाज में समरसता का भाव स्थापित करने में लगे मैं अपनी ओर से इस क्षेत्र के संपूर्ण समाज को और आयोजकों को आज की गोबर्धन पूजा मेला महोत्सव आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं,विशेष अतिथि धनमति यादव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, राजू यादव महासमुन्द राजनिति प्रकोष्ठ, केनू यादव प्रदेश अध्यक्ष मंगधा यादव समाज भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,जयमल यादव कार्य. जिलाध्यक्ष गरियाबंद जोहन सिंह यादव, हृदय यादव रमेश यादव जिलाध्यक्ष धमतरी फागुराम यादव अध्यक्ष मधुबन सहित क्षेत्र के अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत सर्व यादव समाज ने किया। गोबर्धन पूजा मेला महोत्सव मे क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ा हुआ था गोबर्धन पूजा महोत्सव कि भव्य कार्यक्रम मे प्रमुख पदाधिकारी गण अध्यक्ष गोबर्धन यादव उपाध्यक्ष नंदयादव सचिव कमल यादव सह अमृत लाल यादव संरक्षक जयराम यादव कवल यादव संतोष यादव बिंदु यादव सुनाराम यादव अंकालू यादव खम्मन यादव दुबन यादव

युवा प्रकोष्ठ से -अध्यक्ष डीके यादव उपाध्यक्ष भीषम यादव सचिव शत्रुघन यादव मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र यादव मुकेश यादव प्रवीण यादव, मुकेश यादव गिरधारी यादव दुर्गेश यादव कचरू यादव कृष्णा यादव सदाराम मंडेश्वर यादव कान्हा किशोर संदीप यादव टिकेश यादव जीवन यादव हेमंत यादव विशेष यादव प्रशांत यादव हुमन यादव दुर्गेश यादव माखन यादव सतीश यादव भोजराज यादव 

कर्मचारी प्रकोष्ठ बिन्देश्वर यादव नन्द यादव श्रवण यादव हितेंद्र यादव निरंजन यादव सहित महिला प्रकोष्ठ -सुशीला यादव बी यदु राधा बाई यादव राधिका यादव संतोसी बाई यादव मीनाक्षी यादव सरिता यादव रूप बाई तारा बाई धनेशवरी यादव गोमती बाई भानबाई,समाज सेवक -मनसुख सूख यादव बिष्णु यादव पारस यादव बिष्णु यादव

विशेष सहयोग- शैलेन्द्र धेनु सेवक दीपक यदु,संदीप यादव कान्हा किशोर, मधुसुधन टिकेश्वर यादव कार्यक्रम के संचालक चंद्रभान यादव संगठन मंत्री एवं सफल आयोजन कि आभार ब्यक्त युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीके यादव ने समस्त अतिथि समाज प्रमुख जनो समस्त प्रतिभागी टोली को बधाई देते हुये आभार व्यक्त किया

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !