सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र की समीक्षा बैठक 10 को
उत्तम साहू
नगरी :- यादव समाज गोवर्धन पूजा महोत्सव कार्यक्रम रखा गया था,जिसमे यादव समाज की सभी प्रकोष्ठ के द्वारा भरपूर योगदान व सहभागिता सराहनीय रहा I सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता महिला प्रकोष्ठ कर्मचारी प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ एवं सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है दिनांक 10/12/2023 दिन रविवार को यादव भवन माँ शीतला मंदिर सिहावा में 10.00 बजे बैठक आहूत किया गया है जिसमे गोवर्धन पूजा की आय व्यय की जानकारी एवं राऊत नाचा कलस सजावट कृष्णा सजावट झांकी प्रतियोगिता प्रतिभागी सत्वना पुरुस्कार वितरण एवं त्रिवर्षीय कार्यकाल समाप्ति उपरांत नव पदाधिकारी का चुनाव होना है, जिसमे आप श्री की उपस्थिति अनिवार्य व प्रार्थनीय है, इस बैठक मे उपस्थिति दर्ज दिलाने हेतु सभी प्रकोष्ठ को आमंत्रित किया गया यह जानकारी सर्व यादव समाज के पदाधिकारी के द्वारा दी गयी,