खरीफ विपणन वर्ष 2023-24
जिले में अब तक 2 लाख 91 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
धमतरी/ 27 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत लगातार धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री बसंत कोर्राम ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 24 हजार 976 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 72 हजार 80 किसानों द्वारा कुल 2 लाख 91 हजार 17 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 6 अरब 36 करोड़ 92 लाख 653 रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 2 लाख 53 हजार 652 मीट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 2 लाख 15 हजार 359 मीट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 75 हजार 657 मीट्रिक टन धान शेष है। खाद्य अधिकारी ने यह भी बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 3 हजार 921 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 13 हजार 57 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।