कौन होगा मुख्यमंत्री ? भाजपा में अब सीएम पद की दौड़ शुरू

0

 कौन होगा मुख्यमंत्री..? भाजपा में अब सीएम पद की दौड़ शुरू.. 

 

उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

रायपुर/ पांच वर्ष के विश्राम के बाद भाजपा इस बार फिर सत्ता में काबिज हो रही है सरकार तो भाजपा की ही बनेगी यह तय हो चुका है,लेकिन किसके नेतृत्व में बनेगी? मुख्यमंत्री कौन होगा ? ऐसे सवाल अब लोगों के मन में आने लगा है, लेकिन इसका उत्तर अभी भविष्य के गर्भ में है, इतना जरूर है कि भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है मुख्यमंत्री पद के दावेदार सक्रिय हो गए हैं जैसे की भाजपा के अंदर खाने से जानकारी मिल रही है उसके अनुसार मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे डॉक्टर रमन सिंह है उन्होंने राजनांदगांव सीट से चुनाव जीता है डॉक्टर रमन सिंह पूर्व में लगातार 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे हैं वह केंद्रीय राज्य मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है यदि आदिवासी कोटे से मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तो रामविचार नेताम दावेदार के रूप में उभरे हैं,वह रमनसिंह सरकार में मंत्री रहे हैं, वैसे पिछड़े वर्ग से ओपी चौधरी का नाम उभरकर सामने आ रहा है वे आईएएस है और रायपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं,

ओपी चौधरी युवा चेहरा है उनका शानदार विजन है उनकी सोच नई है, कलेक्टर रहते हुए भी उन्होंने विकास कार्यों को नई दिशा दी थी, चुंकि चौधरी नए चेहरे हैं तथा पहली बार विधायक बने हैं इस कारण मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम पर सर्वसम्मति बनने की उम्मीद कम है मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य के दिग्गज और लोकप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल को विधायकों का पूरा समर्थन मिल सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण साव की भी स्वाभाविक दावेदारी है भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय का नाम भी इस दौड़ में शामिल है, लेकिन चुनाव नतीजों में बहुमत मिलने के‌ बाद सबकी नजर मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई है,

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !