आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार..भाजपा आदिवासी मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

 आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री का आभार..भाजपा आदिवासी मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दी बधाई 


उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी- छत्तीसगढ़ राज्य को पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री मिल गया है। लंबे अरसे से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग की जा रही थी। अब जाकर यह पूरी हुई है। भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, महामंत्री रामखिलावन कंवर, शशिकान्त ध्रुव, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र नाग, प्रेम सलाम व उमेन्द्र दीवान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार मानते हुए नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई प्रेषित की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा के शासनकाल में अब राम राज्य के साथ-साथ विष्णु राज आ गया है। विष्णु पालनहार है राज्य का पालन पोषण अच्छे से होगा और राज्य विकास करेगी। 

शिक्षा के क्षेत्र में विकास हो खासकर आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की दशा सुधारी जाए। बच्चों को अंग्रेजी तो पढ़ाई ही जाए साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति से भी अच्छी तरह अवगत कराया जाए। किसानों की स्थिति सुधारी जाए, नहरों की सुविधा बढ़ा कर सिंचाई का रकबा बढ़ाया जाए। नशे पर अनिवार्य रूप से रोक लगाई जाए। अपराध नियंत्रित किया जाकर हर वर्ग को बेहतर न्याय मिले। सरकारी कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से अपना कार्य करें। मजदूरों को भरपूर काम मिले, उन्हें काम की तलाश में पलायन न करना पड़े। राज्य में ही उन्हें काम मिले, अच्छी मजदूरी मिलेगी तो बाहर नहीं जाएंगे । छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता सुखी होगी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !