अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तहसील साहू समाज नगरी का भव्य आयोजन

 अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तहसील साहू समाज नगरी का भव्य आयोजन

 

मां कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा,भव्य जल कलश शोभायात्रा,दीप महायज्ञ एवं आदर्श विवाह हुआ संपन्न 

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पर तहसील साहू समाज नगरी सिहावा के द्वारा भगवान श्री कृष्णा मां कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा भव्य जल कलश शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया जो साहू सदन नगरी से निकलकर बस स्टैंड बजरंग चौक राजा बाड़ा होते हुए पुरानी बस्ती बाजार अंजनी चौक जंगल पारा होते हुए मां कर्मा मंदिर साहू सदन पहुंची जहां माता कर्मा की विधि विधान से पूजा यज्ञ हवन के लिए तहसील के संरक्षक अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिवगण एवं साथ में नौ परिक्षेत्र के अध्यक्ष गण व सभी पदाधिकारी गण अपने अपने दंपति जोड़े के साथ यज्ञ हवन पूजन यजमान बनकर पूजा में सम्मिलित हुए। नगरी तहसील साहू समाज के लिए बडी ही सौभाग्य की बात है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उसी दिन तिथि और उसी समय में माँ कर्मा की प्राण प्रतिष्ठा एवं एक जोड़े आदर्श विवाह भी संपन्न हुआ जिसे अखिल विश्व भारती गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्य के द्वारा विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ हवन पूजा दीप महायज्ञ एवं विवाह संपन्न कराया गया और नौ देवी के रूप में नौ कन्या का भी पूजन किया गया जिसमें 80 गांव से आए सामाजिक माताओ बहनो भाइयों युवा साथियों सभी ने बढ़ चढकर कार्यक्रम में भाग लिया नव विवाहित वर वधु को शुभ आशीर्वाद प्रदान किया जिसमें मुख्य रूप से जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष अवनेंद्र साहू,संरक्षक सहदेव राम साहू अध्यक्ष पुनीत राम साहू उपाध्यक्ष अनराज साहू श्रीमती कौशल देवी साहू कोषाध्यक्ष सखाराम साहू महासचिव सुभाष चंद्र साहू सचिव पेमन साहू लव कुमार साहू अंकेक्षक टीकेशवर साहू, पेमन साहू , काजू राम साहू ,बलदेव राम साहू, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती महेश्वरी साहू उपाध्यक्ष सुलोचना साहू संचालक मंडल अध्यक्ष बृजलाल साहू सचिव भरत साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ वरुण किरण साहू ,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेम सिंह साहू ,विधि सलाहकार सुरेश कुमार साहू, मिडिया प्रभारी नारद साहू एवं नौ परिक्षेत्रीय अध्यक्ष मनीराम साहू ,राजकुमार साहू, मनहरण साहू , जय कृष्णा साहू, जन्मजय साहू,लक्ष्मण साहू ,सुरेश कुमार साहू,लालसिंह साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष खरतुली ललित चौधरी रमेश सार्वा राम भुवन सार्वा सुरेश कुमार साहू नगरी क्षेत्र के गायत्री परिवार के परिजन तहसील कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण और समाज सेवक पीला राम साहू तुलाराम साहू संवलु राम साहू और समस्त स्वजाति सज्जनो का कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग रहा और संपूर्ण कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए लेख राम साहू सचिन फरसा पानी योगेश साहू सचिव नगरी जितेंद्र कुमार साहू सिरसीदा का अहम योगदान मिला

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !