केंद्रीय बजट विकास को गति देने.रोजगार बढ़ाने एवं गांव के गरीब-मजदूर किसान के कल्याण की सोच रखने वाला बजट है: विकास मरकाम
अंतरिम बजट विकसित भारत और रामराज्य की स्थापना की ओर एक कदम है: विकास मरकाम
उत्तम साहू
रायपुर/ भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत और राम राज्य की स्थापना की ओर एक कदम है।
श्री मरकाम ने बताया कि यह बजट देश के गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं के लिए नई उम्मीद बनकर आया है। विगत 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से ऊपर उठे जो काबिले तारीफ़ है। साथ ही 34 लाख करोड़ रुपए गरीबों कल्याण के लिए खाते में सीधे ही भेजे गए। 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया एवम आगामी साल में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। युवाओं के कौशल विकास में मोदी सरकार ने जैसा ध्यान दिया वैसा किसी सरकार ने नही दिया था। 3 हजार आईटीआई, 7आईआईटी, 16आईआईआईटी, 7आईआईएम, 15 एआईआईएमएस और 390 नई यूनिवर्सिटी कांग्रेस के 70 साल पर भारी है। किसान हितैषी मोदी सरकार ने 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ पहुंचाया यह ऐतिहासिक है।
विकास मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट विकास को गति देने वाला, रोजगार बढ़ाने वाला, गांव के गरीब-मजदूर किसान के कल्याण की सोच रखने वाला बजट है। सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम निश्चित ही 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में है।
आदिवासियों के उत्थान में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। आदिवासी विकास के लिए पिछले बजट में खर्च 70.69% प्रतिशत बढ़ाया गया था। लघुवनोपज के दामों में बढ़ोतरी, आदिवासी गौरव के प्रतीक पुरुषों उत्थान, वनधन केंद्रों के माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन अभियान मोदी सरकार द्वारा आदिवासी विकास को प्राथमिकता देने का प्रमाण है।