मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली..मौत

0

 मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारी..मौत


रायपुर/ 10 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर समाने आई हैं। साय सरकार के मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। स्टेशन रोड स्तिथ बंगले पर आरक्षक तैनात था। बीती रात करीब 2 बजे आरक्षक रोहित सलामे ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। मंत्री दयाल के बंगले पर आत्महत्या की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया

जानकारी के अनुसार रायपुर गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगले के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से उतरा था मंजन करने के बाद उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरक्षक रोहित सलामे एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापस आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है। मौके पर पहुंची पुलिस और एसपी ने मामले की जांच कर शव को अपने कब्जे में लिया। आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !