कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगाई अधिकारी,कर्मचारियों की ड्यूटी

0

 

लोकसभा निर्वाचन 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम में लगाई अधिकारी,कर्मचारियों की ड्यूटी


उत्तम साहू 

धमतरी, 06 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में कार्य संपादन के लिये अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती की है। उन्होंने इसके लिये डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल सिंह ध्रुव को नोडल अधिकारी और राजस्व निरीक्षक भू अभिलेख श्री संजय कुमार तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कंट्रोल रूम में सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड 3 श्री कौशल राम साहू, सहायक ग्रेड 2 श्री शेखर साहू और हेल्पर श्री वीरू राम साहू की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह दोपहर 2 से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड 2 श्री जगमोहन साहू, सहायक ग्रेड 3 श्री विरेन्द्र बरगे, हेल्पर श्री युगल किशोर सिन्हा और रात 10 से सुबह 6 बजे तक प्रोग्रेसमेन श्री शिवदास साहू, सहायक ग्रेड 3 श्री भगीरथी किशोर और कंडक्टर श्री अशोक कुमार साहू की ड्यूटी लगाई गई है। यह आदेश आदर्श आचार संहिता लागू तिथि से प्रभावशील होगा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !