राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी..पुलिस को मिला इनपुट बढ़ाई गई सुरक्षा

0

 

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी..पुलिस को मिला इनपुट बढ़ाई गई सुरक्षा


नई दिल्ली/ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी फ़िलहाल अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त है। इसी बीच राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर बम से हमला करने की धमकी मिली है। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट मोड़ पर आ गया और राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !