नवरंग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेख जलील चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
अतुल सचदेवा नई दिल्ली- नवरंग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया, नवरंग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेख जलील ने घोषणा करते कहा कि वो दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, नवरंग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को भारत के विभिन्न राज्यों में भी टिकट देने का वादा किया है शेख जलील ने बताया वह दिल्ली की राजधानी और दिल्ली के दिल चांदनी चौक से अपनी पार्टी नवरंग कांग्रेस पार्टी के तरफ से उम्मीदवार होंगे ।
शेख जलील ने कहा चांदनी चौक में व्यापारी वर्ग और सभी लोगों से और सभी विचारों के लोगों से और जनता के बीच में जाकर अपना चुनाव प्रचार भी शुरू करेंगे ,उनकी स्थानीय समस्याओं की भी बातचीत सुनेंगे,नवरंग कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह गिलास है नवरंग कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता सेवा करने आगे आयी है, नवरंग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेख जलील ने कहा चांदनी चौक में व्यापारी वर्ग से मुलाकात करेंगे और जनता से संवाद स्थापित करने करेंगे, चांदनी चौक में माडल टाउन और गुप्ता कालोनी, अशोक विहार में भी जनता से संवाद स्थापित करने जनता के बीच जाएंगे