शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी.. जानिए पूरा मामला

0

 

शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी.. जानिए पूरा मामला 



बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में नई नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन ही फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे डॉक्टर के पास ले गए तो मौत की पुष्टि हो गई। वहीं इस तरह बेटी के मौत को लगे लगाने की वारदात से परिवार को गहरा सदमा लगा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला पलारी के फुंडरडीह गांव का यह मामला है। जहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुहेला थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली नई नवेली दुल्हन तनुजा ध्रुव (25) ने अपने मायके जाकर पंखे के हुक पर फांसी लटककर खुदकुशी कर ली।

पता चलने पर परिजन उसे पलारी सामुदायिक केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने यहां उसकी मौत की पुष्टि की। बताया कि मृतका की शादी के दूसरे ही मायके आई थी। उसकी शादी 21 अप्रैल को रावल हथबंद गांव में रहने वाले अजय से हुई थी। दूसरे ही दिन मायके वाले चौथिया की रस्म में अपनी बेटी को लेकर मायके आए थे। इसके बाद युवती ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। किन करणों से युवती ने सुसाइड की है। अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

ससुराल से मायके लौटी दुल्हन ने मौत से पहले अपने पति को फोन लगाया था, लेकिन बात नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि 23 तारीख की शाम दुल्हन अपने मायके पहुंची तो अपने पति को वॉट्सएप में मैसेज कर घर पहुंचने की सूचना भी दी और देर रात दूल्हे को फोन भी लगाया था, लेकिन दूल्हे के सो जाने के कारण उससे बात नहीं हो पाई और दूसरे दिन सुबह 12 बजे फांसी पर लटक कर उसने आत्महत्या कर ली। आखिर वह अपने पति को क्या बताना चाहती थी। ये सवाल एक पहेली बनी हुई है।





Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !