गर्भावस्था में महिलाएं आहार विहार, योग, मासानुमासिक दिनचर्या, गर्भ संवाद, मंत्र श्रवण करें= कलेक्टर नम्रता गांधी

 

गर्भावस्था में महिलाएं आहार विहार, योग, मासानुमासिक दिनचर्या, गर्भ संवाद, मंत्र श्रवण करें= कलेक्टर नम्रता गांधी

सुप्रजा कार्यक्रम में गर्भवति माताओं के गर्भ संस्कार की दी गई जानकारी

 महिलाओं ने कागज और मिट्टी कला सहित पेंटिग किया तैयार

 

उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी 25 मई 2024/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में गर्भवति माताओं को जागरूक करने और उन्हें आयुर्वेदिक उपचार देने के उद्देश्य से सुप्रजा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज आयुष विभाग द्वारा सुप्रजा के तहत जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री गांधी ने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं को सुप्रजा कार्यक्रम का लाभ उठाने कहा। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में महिलाओं को गर्भ संवाद, मंत्र और कहानियां श्रवण सहित अन्य कलात्मक गतिविधियां और योग इत्यादि करते रहना चाहिए, इससे जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहेंगे।

कार्यक्रम में आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ सरिता पचौरी ने गर्भवति माताओं का सामूहिक गर्भ संस्कार प्रदर्शित किया। साथ ही उन्होंने आयुर्वेद मे वर्णित औषधियों जैसे बम्हनी, मंडुकपरणी, गुडुची, शतावरी आदि का गर्भावस्था में किस तरह से उपयोग किया जाए, इसकी बारिकी से जानकारी दी। इसके अलावा गर्भ अवस्था के दौरान आहार विहार, योग, मासानुमासिक दिनचर्या की भी जानकारी दी। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कागज और मिट्टी कला का प्रदर्शन कर आकर्षक मूर्तियां और पेंटिंग बनाईं । इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती जगरानी एक्का, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग का अमला मौजुद रहा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !