अब आमजनों का मुख्यमंत्री से मिलना होगा आसान..साप्ताहिक जनदर्शन 27 जून से होगा शुरू

0

 अब आमजनों का मुख्यमंत्री से मिलना होगा आसान..साप्ताहिक जनदर्शन 27 जून से होगा शुरू

 हर सप्ताह गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन

 



रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनों से मिलने का कार्यक्रम 'जनदर्शन' 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जनसरोकार की बातें शामिल होंगी। श्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर उनके यथोचित निराकरण भी करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

जनदर्शन में आमजन मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। जनदर्शन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !