मगरलोड मंडल के समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित सभी 75 बूथ के मतदाताओं का आभार... राजेन्द्र गोलछा

 मगरलोड मंडल के समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित सभी 75 बूथ के मतदाताओं का आभार... राजेन्द्र गोलछा 



उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/मगरलोड- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धमतरी जिला भाजपा के मंत्री मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने कांकेर लोकसभा चुनाव में मगरलोड मंडल से भाजपा को लगभग साढ़े तीन हजार वोट के बढ़त मिलने पर मगर लोड मंडल के समस्त पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं बुथ कमेटी के कार्यकर्ताओं सहित सभी 75 बूथ के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। गोलछा ने कहा कि मगरलोड मंडल के 75 बूथ से भारतीय जनता पार्टी हमेशा पीछे रहती थी।लेकिन मंडल के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत से पहली बार लगभग साढ़े तीन हजार वोट से बढ़त मिली है मंडल प्रभारी होने के नाते समस्त पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य बूथ के कार्यकर्ता सहित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं मगरलोड मंडल के सभी 75 बुथ के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आप सब का सहयोग इसी तरह से भविष्य में भी बना रहे। आगामी समय में त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव एवं नगरी निकाय चुनाव में भी संगठन के कार्यकर्ता जीत के लिए पूरी तरह से मेहनत करने की आवश्यकता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !