पुलिस कार्यालय धमतरी में आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला
कार्यशाला में नये भारतीय कानून एवं सॉफ्टवेयर की जानकारी दिया गया
जिले के सभी थाना/चौकी से सभी सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स हुए प्रशिक्षण में शामिल
उत्तम साहू
धमतरी/ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर दिनांक 11.06.2024 को पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में हॉल ही में बने नये भारतीय कानूनो के संबंध में जानकारी देने एवं सॉफ्टवेयर के संबंध में 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक द्वारा नये भारतीय अपराध कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023) के संबंध में जानकारी दिया गया। कार्यशाला में धमतरी जिले के सभी थाना/चौकी में पदस्थ सीसीटीएनएस.ऑपरेटर्स अधिक संख्या में शामिल रहें।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नए कानूनों की आवश्यकता एवं मूलभूत दृष्टिकोण में आये बदलाव के सन्दर्भ में विस्तृत व्याख्यान देते हुए उनके सम्बन्ध में सॉफ्टवेयर की जानकारी रखने निर्देशित किये,एवं विवेचको के प्रश्नों एवं शंकाओ का निराकरण किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नये भारतीय कानूनो के अनुसार अपराधों की प्रविष्टि हेतु उसकी जानकारियां देना रहा। आगे भी इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।ताकि क्रियान्वयन होंते समय किसी प्रकार की समस्या ना हो।
उक्त कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,समस्त थाना/चौकी के सीसीटीएनएस. ऑपरेटर्स एवं रीडर दिनेश चंदेल,प्रआर.विपिन पांजिया,आर.विजय शर्मा सहित पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे।