घठुला परिक्षेत्र के साहू सदन मे अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा।

0

 घठुला परिक्षेत्र के साहू सदन मे अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा।


उत्तम साहू 

नगरी / देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त परिक्षेत्रीय साहू सदन में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अंगेश हिरवानी ने ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उपस्थित सामाजिक जनों के द्वारा भारत माता व महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। स्कूली छात्रा छात्राओं के द्धारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। साथ ही देश की शान हम सब की पहचान तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।इस अवसर पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा कि आजादी के पूर्व यह हमारा हिन्दुस्तान अंग्रेजो के कब्जे में थे। अंग्रेजो के द्वारा लोगो को कई तरह के अत्याचार व प्रताड़ित करते थे। जिससे छुटकारा पाने के लिए हमारे देश के महान पुरुषो ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इस लडाई में हमारे देश के कई महान पुरूष व जवान बलिदान दिए।जिसके बदौलत आज हम अपने देश में भाई चारे के साथ खुश हाल जिंदगी जी रहे हैं।

हमारा भी एक कर्तव्य बनता है की देश व समाज की विकास के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष श्रीमति भुनेश्वरी साहू परिक्षेत्रीय संरक्षक सुरेश कुमार साहू, महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष शैलेंद्री साहू, जिला सदस्य जैनेंद्र साहू,तथा सामाजिक पदाधिकारी कोमल साहू, कैलाश साहू, धर्मेंद्र साहू, बीरेंद्र साहू, केशर साहू, कुलंजन साहू, मुरली साहू,कन्हैया साहू,दिलीप साहू,प्रभुराम साहू, तेज राम साहू,लोकनाथ साहू, सोमन साहू, आत्मा साहू,उत्तम साहू, जीवन साहू, भरत साहू, नूतन साहू, दशरू राम,रामदुलार साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, चमल साहू, दीपक साहू, परमेश्वर साहू, डियर साहू, संगीता साहू, चंद्रिका साहू, कुमारी बाई, जयंती बाई, लक्ष्मी बाई,सहित घठुला परिक्षेत्र के सामाजिक लोग बड़ी संख्या में महिला पुरूष व बच्चे उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !