आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई सीएम.. जानिए किन कारणों से आतिशी बनी मुख्यमंत्री

 आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई सीएम.. जानिए किन कारणों से आतिशी बनी मुख्यमंत्री



नई दिल्ली/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने पद से इस्तीफा देंगे, और उनकी जगह आम आदमी पार्टी (आप) की तेजतर्रार नेता आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। यह निर्णय ‘आप’ विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में औपचारिक रूप से घोषणा की।आतिशी के नाम पर फैसला चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से वह केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद सहयोगी बनकर उभरी हैं।

शराब घोटाले के बाद मनीष सिसोदिया के जेल जाने पर उनके लगभग सभी मंत्रालय आतिशी को सौंपे गए थे। उन्होंने न केवल इन मंत्रालयों को सफलतापूर्वक चलाया, बल्कि पार्टी के भीतर और बाहरी राजनीतिक मोर्चों पर भी मजबूती से अपनी छाप छोड़ी। आतिशी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य प्रमुख योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिससे वह केजरीवाल की स्वाभाविक उत्तराधिकारी बन गईं। उनकी नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दिलाई।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आतिशी की राजनीतिक परिपक्वता और उनके संघर्षशील व्यक्तित्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाया है। केजरीवाल और सिसोदिया की अनुपस्थिति में आतिशी ने पार्टी की कमान संभालते हुए बीजेपी के हमलों का भी बेखौफ सामना किया। बता दें कि आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली तीसरी महिला होंगी। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद वर्तमान समय में भारत की दूसरी महिला सीएम भी बन जाएंगी।






#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !