मां दुर्गा उत्सव समिति ग्राम जामगांव में नवरात्रि एवं विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

0

 मां दुर्गा उत्सव समिति ग्राम जामगांव में नवरात्रि एवं विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया 


उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/जामगांव - मां दुर्गा उत्सव समिति जामगांव द्वारा माता रानी की मूर्ति की स्थापना कर नौ दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या भोज और भंडारे का आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान जिले और अन्य जिलों से आए कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता (धमतरी) जिला मां विद्यादायनी जस झांकी परिवार ग्राम आरमूड़ा (धमतरी) के से मां विद्यादायनी जस झांकी परिवार ग्राम आरमूड़ा आई जय दुर्गे रामधुनी मंडली द्वारा राजा मोराध्वज की प्रेरणादायक प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही, जो करुणा, प्रेम, त्याग और सत्यता पर आधारित थी। कलाकारों ने जीवंत झांकी का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दुर्गा उत्सव के समापन पर ग्राम के देवी-देवताओं और मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा गांव की गलियों से होकर गुजरी और अंत में मूर्ति का विसर्जन महानदी में किया गया। 

इस सफल आयोजन में प्रमुख रूप से गांव के मुखिया हरिश्चंद्र सिन्हा नरेंद्र नाग कोमल मरकाम नरेश सुरुजिया तस्वीर नाग रामदीन नाग सदाराम शोरी लखन यादव रोहित कुंजाम विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता हुए थे शामिल थे अध्यक्ष मनीष राठौर गौरव शोरी धर्मेंद्र सुराजिया हिमांशु तिवारी मनीष बघेल दुर्गेश सिन्हा गौकरण सिन्हा उमेश पम्मार सुशांत नाग राजेश सरस उपाध्याय राकेश राठौर सतीश राठौर दीपक चौहान आकाश चौहान युवराज सिन्हा हुए शामिल दुर्गा वाहिनी के बहन संयोजिका - ऐश्वर्या उपाध्याय सह संयोजक प्रतिभा राठौर पुन्नू सिन्हा अर्चना नाग सोनी चौहान पल्लवी यादव छोटी उपाध्याय सानू बघेल आरुषि नाग भावना सिन्हा प्राची नाग पुनीता मरकाम दिनेश शोरी शामिल थे सहित ग्रामवासियों का योगदान सराहनीय रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !