विधायक अंबिका मरकाम ने बधाई संदेश जारी कर क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं
विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक.. अंबिका मरकाम
उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
नगरी/ सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते कहा कि विजया दशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है, यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विधायक ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।