धमतरी ब्रेकिंग.. आरक्षक ने स्वयं को मारी गोली..हुई मौत..मचा हड़कंप

0

 धमतरी ब्रेकिंग.. आरक्षक ने स्वयं को मारी गोली..हुई मौत..मचा हड़कंप 




धमतरी/ धमतरी के निर्वाचन शाखा में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है,इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


मृतक शालिक राम पात्रे

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस आरक्षक सालिकराम पात्रे रुद्री लाइन में निर्वाचन शाखा में पदस्थ था और उसकी ड्यूटी स्ट्रांग रूम में लगी थी। इस दौरान कंपोजिट बिल्डिंग के पास आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से आरक्षक की मौत हो गई। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल धमतरी पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !