भाजपा के एतिहासिक जीत..बलजीत छाबड़ा बने नगर पंचायत अध्यक्ष..यह जीत जनता की जीत है... बलजीत छाबड़ा

0

 भाजपा के एतिहासिक जीत..बलजीत छाबड़ा बने नगर पंचायत अध्यक्ष..यह जीत जनता की जीत है... बलजीत छाबड़ा 

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी,ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के साथ विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

 


उत्तम साहू 

नगरी/ नगरपंचायत नगरी में भाजपा के एतिहासिक जीत हुई है  भाजपा के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के पेमन स्वर्णबेर को 2469 वोटों से हराकर विजय हासिल की है। कांग्रेस के प्रेमन स्वर्णबेर को महज 2856 वोट मिला है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 



भाजपा की इस शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला और पूरे नगर में भ्रमण कर जनता को धन्यवाद दिया। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी की गई। अपनी जीत के बाद बलजीत छाबड़ा ने कहा, ”यह जीत जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। नगर पंचायत नगरी के विकास के लिए मैं पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा।”



बता दें कि नगर पंचायत के 15 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 11 सीटें जीतीं, कांग्रेस को 3 सीटें मिलीं,जबकि 1 सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई।

देखें वार्ड वार 15 पार्षदों के सुची

1. वार्ड 1 – राजा पवार (भाजपा)

2. वार्ड 2 – देवचरण ध्रुव (भाजपा)

3. वार्ड 3 – मिक्की गुप्ता (कांग्रेस)

4. वार्ड 4 – नरेश पटेल (कांग्रेस)

5. वार्ड 5 – विनीता कोठारी (भाजपा)

6. वार्ड 6 – विकास बोहरा (भाजपा)

7. वार्ड 7 – चेलेश्वरी साहू (भाजपा)

8. वार्ड 8 – जयंती साहू (कांग्रेस)

9. वार्ड 9 – अलका साहू (भाजपा)

10. वार्ड 10 – डाकेश्वरी साहू (भाजपा)

11. वार्ड 11 – अश्वनी निषाद (भाजपा)

12. वार्ड 12 – अंबिका ध्रुव (भाजपा)

13. वार्ड 13 – यशकरण पटेल (भाजपा)

14. वार्ड 14 – शंकरदेव (भाजपा)

15. वार्ड 15 – हरीश साहू (निर्दलीय)






Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !