सर्व दोष निवारण सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति दिवस आज

0

 


सर्व दोष निवारण सत चंडी महायज्ञ का पूर्णाहुति दिवस आज

अष्टभुजी शक्ति पीठ दिव्य दरबार,माँ दुर्गा मंदिर,तहसील नगरी, जिला धमतरी, छत्तीसगढ़


उत्तम साहू 

नगरी/ गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टभुजी शक्ति पीठ माँ दुर्गा मंदिर में आयोजित सर्व दोष निवारण सत चंडी महायज्ञ एवं दस महाविद्या पूजन का पूर्णाहुति दिवस आज संपन्न हो रहा है। यज्ञाचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि अंतिम दिवस पर यज्ञ में आहुति अर्पित करने से समस्त नौ दिनों की फल प्राप्ति होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति देने का आग्रह किया, जिससे समस्त प्रकार की बाधाओं का निवारण हो और भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।

दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन, हजारों भक्तजन हो रहे लाभान्वित



इस महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सहित उड़ीसा, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर एवं अन्य स्थानों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति अर्पित कर रहे हैं। इस महायज्ञ के माध्यम से विवाह में बाधा, संतान प्राप्ति, रोग-निवारण, ग्रह बाधा, विद्या प्राप्ति, राजकीय समस्याएँ, गृह क्लेश, पितृ दोष, कालसर्प दोष, व्यापार व व्यवसाय में बाधा जैसी अनेक समस्याओं का समाधान प्राप्त हो रहा है।

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की विशेष पूजा से हो रही मनोकामना पूर्ति


यज्ञाचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान माँ काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला सहित दस महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। यह पूजन विशेष रूप से उन भक्तों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है, जो संतान सुख, विवाह बाधा निवारण, शत्रु बाधा नाश, आर्थिक उन्नति एवं अन्य समस्याओं से पीड़ित हैं।

यज्ञाचार्य का 30 वर्षों का अनुभव, पिछले 10 वर्षों से भव्य आयोजन


यज्ञाचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पांडेय विगत 30 वर्षों से इस महायज्ञ का आयोजन कर रहे हैं, तथा पिछले 10 वर्षों से इसे अष्टभुजी शक्ति पीठ माँ दुर्गा मंदिर में भव्य रूप से संपन्न करा रहे हैं। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण कराई हैं।

पूर्णाहुति दिवस पर अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील



आज इस पावन अवसर पर पूर्णाहुति दिवस पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को यज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति अर्पित करने की अपील की गई है। यज्ञाचार्य पंडित द्वारिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि अंतिम दिवस पर आहुति देने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और यह नौ दिनों के संपूर्ण लाभ को प्रदान करता है।

इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ सम्मिलित हो रहे हैं एवं अपने जीवन की विभिन्न बाधाओं से मुक्ति पा रहे हैं। माँ अष्टभुजी की कृपा से यह महायज्ञ भक्तों के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

- आयोजक , यज्ञाचार्य द्वारिका प्रसाद पाण्डेय व गुप्त नवरात्र आयोजन परिवार समस्त भक्तजन अष्टभुजी शक्ति पीठ माँ दुर्गा मंदिर, उमरगांव तहसील नगरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !